फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोशनी से जगमगाए चर्च, खुशियां बांटने का दिया संदेश

विज्ञापन
हाथरस : क्रिसमस के मौके पर सेंट मार्क्स चर्च में प्रार्थना करते पादरी संतोष पांडेय। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्रिसमस के मौके पर रविवार को शहर के चर्चो में प्रेम और खुशियों बांटने का संदेश दिया गया। गिफ्ट गैलरियों में खासी भीड़ रही। सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामनाओं का दौर चला। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में सुबह से शाम तक बधाइयों का दौर चला। कॉलेज को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। प्रार्थना सभाओं का भी आयोजन हुआ।
अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क डायसिस ऑफ आगरा चर्च नार्थ इंडिया में विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ। प्रार्थना सभा के दौरान लोगों में उत्साह दिखा। सुबह से ही गिरजाघर में भीड़ जुटी रही। मसीह समुदाय के अलावा अन्य लोगों ने भी मोमबत्ती जलाने एवं प्रार्थना सभा में भाग लिया। लोग दिनभर चर्च में पहुंचते रहे। इस दौरान गिरजाघर के आसपास मेले का नजारा रहा। चर्च में क्रिसमस की विशेष धूम रही। प्रार्थना सभा में मसीह समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। चर्च के फादर व डायसिस ऑफ आगरा डीन रेव संतोष पांडेय ने बाइबिल में वर्णित पाठों के आधार पर कहा कि वचन परमेश्वर के साथ था और वचन परमेश्वर था। सब कुछ उसी के द्वारा उत्पन्न हुआ। जो कुछ उत्पन्न हुआ, उसमें से कोई भी वस्तु उसके बिना उत्पन्न नही हुई। यीशु मसीह मानव के रूप में पृथ्वी पर पाप ग्रस्त लोगों को पाप से मुक्त कराने के लिए अवतरित हुए थे।
सांता की पोशाक सहित आकर्षक परिधानों में बच्चे सजे नजर आए। क्रिसमस पर उपहार भी बांटे गए। लोगों ने में चर्च में पहुंचकर मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु से शांति और समृद्धि की कामना की। घर जाकर एक-दूसरे को बधाइयां देने के साथ व्यंजनों का लुत्फ उठाया। प्रार्थना सभा के बाद एक सामूहिक भोज हुआ।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा में श्लोक चंद, डेविड मसीह, विनोद दिलसुख, प्रकाश मास्टर, रोबट, राजीव राज, राजकुमार बेनवाल, राजीव आजाद, एडविन, अल्फ्रेड, विनोद दिलसुख, सुनीता दास, अजय राज, विनय काका, मोनिका मसीह, रौनक, वीरू, शिवराज ओमप्रकाश बैंक वाले, नरेश बेनवाल, मोंटू मसीह, विकास राजपूत, सुधा सिंह, रोजी, विल्सन मसीह, मनीषा मसीह, सोनिया राज आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें