फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पेंटिंग और निबंध में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
हाथरस : पेंटिंग करती एक छात्रा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस झंडा दिवस के मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में रविवार को पुलिस परिवार के बच्चों के लिए पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
21 से 31 अक्तूबर तक पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय के निर्देशन में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। सभी प्रतियोगियों ने अपनी-अपनी कल्पना के अनुरूप चित्र को कागज पर उकेरते हुए सुंदर और मनमोहक चित्र बनाकर प्रदर्शित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता का आयोजन (राष्ट्र निर्माण, दीपावली पर्व व पर्यावरण प्रदूषण आदि विषयों) विषय पर किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव ने बच्चों को पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न दिए। इस दौरान प्रभारी वामा सारथी, एसआई राजकुमार यादव आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें