हाथ में तिरंगा लेकर भारत का मानचित्र बनाते सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
हाथरस जंक्शन स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता के लिए बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत के नक्शे की आकृति बनाई। बच्चों ने तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधक सत्यपाल सिंह सेंगर एवं प्रधानाचार्य मनोहर सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को शान से मनाने एवं तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा शहर में रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर वरुण प्रताप सेंगर, अमित कुमार, अभय कुमार, पूनम सेंगर, अमन गौड़, अमिता सिंह, सचिन कुमार, शारदा सिंह, अनुपम, ज्योति, शीतल, शिवानी आदि मौजूद थीं।