फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला पंचायत के वार्ड 16 में दिलचस्प मुकाबले के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव को लेकर जहां प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। चार अगस्त को मतदान होगा। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 16 में भी अहम मुकाबला है। भाजपा और रालोद की इस उपचुनाव में प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। भाजपा इस बार इस वार्ड पर अपना कब्जा चाहती है तो रालोद की कोशिश है कि उसका कब्जा फिर से बरकरार रहे।
पंचायत उप चुनाव के लिए चार अगस्त को मतदान होगा। इस उप चुनाव के लिए तैयारियों को प्रशासन ने अंतिम रूप दिया है। इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चुनाव जिला पंचायत के वार्ड नंबर 16 में है। पिछले साल हुए जिला पंचायत के इस वार्ड से रालोद समर्थित प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी जीतकर जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। उसके बाद वह सादाबाद से विधायक निर्वाचित हो गए। ऐसे में उनके इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त हुआ और इसके लिए उपचुनाव हो रहा है। इस समय जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा है।
विज्ञापन

भाजपा की सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वार्ड नंबर 16 की बात करें तो रालोद ने इस बार केशवदेव चौधरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया है तो भाजपा ने रूपेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। बसपा समर्थित हरिशचंद भी मैदान में हैं। भाजपा की कोशिश है कि इस बार यह वार्ड उसके खाते में चला जाए। इसके लिए पार्टी पूरा जोर लगा रही है। नेता लगातार दौरा कर रहे हैं। डोर-टू-डोर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन

रालोद की कोशिश है कि जाट बाहुल्य इस क्षेत्र में फिर उसका दबदबा कायम रहे। इसे विधायक प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी की प्रतिष्ठा से भी जोड़ा जा रहा है। रालोद ने भी अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। देखना यह है कि इस बार इस वार्ड पर किसकी जीत होगी। अन्य उम्मीदवार भी मुकाबले में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें