फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शांति और भाईचारे के साथ मनाएं जन्माष्टमी

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर होती शांति समिति की बैठक। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर बुधवार को कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें कस्बा सिकंदराराऊ व पुरदिलनगर के बाशिंदे शामिल हुए। बैठक में एसडीएम व सीओ ने लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
एसडीएम अंकुर वर्मा, सीओ सुरेंद्र सिंह, कोतवाल अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि सिकंदराराऊ में दोनों समुदायों के लोगों ने हमेशा से शांति का परिचय दिया है। जन्माष्टमी पूरे बृज क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुरदिलनगर व सिकंदराराऊ में लगे सीसीटीवी कैमरों में सब रिकॉर्ड होता है। किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में बंटी आर्य, सुरेश चंद्र आर्य, बॉबी जाखेटिया, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, नीरज वैश्य, मुकुल गुप्ता व अभिषेक आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें