फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीसीटीवी फुटेज खंगाले, बदमाशों की तलाश में दबिश

सार

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप के सेल्स मैनेजर का पांच लाख रुपयों से भरा थैला पार होने की घटना के खुलासे में पुलिस ने पूरा जोर लगा दिया है।पुलिस अधीक्षक सहित आला पुलिस अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया था और सेल्स मैनेजर से घटना के बारे में जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप के सेल्स मैनेजर का पांच लाख रुपयों से भरा थैला पार होने की घटना के खुलासे में पुलिस ने पूरा जोर लगा दिया है। रविवार को पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले एवं संपर्क मार्गों पर भी चेकिंग अभियान चलाया। इस मामले में पेट्रोल पंप के सेल्स मैनेजर रामहरी पाठक निवासी अजरोई हाल निवासी बिजलीघर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दरअसल, शनिवार को आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित राधिका ढाबा से कुछ दूरी पर हनुमान पुलिस चौकी क्षेत्र में बदमाशों ने सादाबाद के पूर्व सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल के पेट्रोल पंप के सेल्स मैनेजर का पांच लाख रुपयों से भरा थैला उस समय पार कर दिया था, जब वह मंदिर में पूजा करने के लिए रुका था। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई थी। पुलिस अधीक्षक सहित आला पुलिस अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया था और सेल्स मैनेजर से घटना के बारे में जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई जगह दबिश दी। पुलिस ने मिठाइयों की दुकान, जैन तीर्थधाम मंगलायतन और अन्य जगह के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन पुलिस अभी तक खाली हाथ है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगने का दावा कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें