हाथरस: बिटिया के घर के बाहर व गांव के मुख्य रास्ते पर सीसीटीवी कैमरा लगाते कर्मचारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिटिया के परिजनों की सुरक्षा और ज्यादा चाक-चौबंद कर दी गई है। बिटिया के घर और गली में सीसीटीवी कैमरे व मेटल डिटेक्टर भी लगवा दिया गया है।
एडीएम जेपी सिंह और एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश मीणा ने अपनी मौजूदगी में सुरक्षा के इंतजाम कराए। बिटिया के घर के बाहर और अंदर काफी पुलिस व पीएसी तैनात है। बिटिया के परिजनों का कहना है कि हमें जो सुरक्षा मिली है, उससे हम संतुष्ट हैं।
सीसीटीवी कैमरे जो लगाए जा रहे हैं, वह हमारी सुरक्षा के लिए ही हैं। एसडीएम सदर ने बताया कि सीसीटीवी के जरिये पूरी निगरानी की जाएगी।