फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिटिया प्रकरण में सीबीआई के निरीक्षक की कोर्ट में हुई गवाही

विज्ञापन
हाथरस कांड : बिटिया प्रकरण की तारीख के चलते पुलिस सुरक्षा में जाते आरोपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों की न्यायालय में पेशी हुई। सीबीआई के एक निरीक्षक की कोर्ट में गवाही भी हुई। न्यायालय ने अब इस मामले में सीबीआई की विवेचक डीएसपी को गवाही के लिए तलब किया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए चार अगस्त की तिथि नियत की है।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2020 को चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की युवती के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया था और उसकी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया था। कुछ दिन बाद इस युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले को लेकर खासी हाय-तौबा मची थी। इस मामले में चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू व लवकुश को पुलिस ने युवती की मौत से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले को लेकर पूरे विपक्ष के निशाने पर प्रदेश सरकार आ गई थी। ऐसे में इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी और चारों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था। मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में चल रही है। गिरफ्तारी के बाद से ही चारों अभियुक्त अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बहुचर्चित प्रकरण बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस चारों अभियुक्तों को अलीगढ़ जेल से न्यायालय लेकर आई। न्यायालय में इस मामले में सीबीआई के विवेक श्रीवास्तव की गवाही हुई। विवेक श्रीवास्तव इस केस की विवेचक सीबीआई की डीएसपी सीमा पाहूजा के सहायक थे। कोर्ट में सीबीआई के वकील अनुराग मोदी, बिटिया पक्ष की ओर से महीपाल सिंह निमहोत्रा और अभियुक्तों की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर मौजूद थे। कोर्ट ने इस प्रकरण में सुनवाई के लिए अब चार अगस्त की तिथि नियत की है। कोर्ट ने गवाही के लिए इस केस की विवेचक सीबीआई की डीएसपी सीमा पाहूजा को तलब किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें