बसपा प्रत्याशी के काफिले में शामिल गाड़ियां। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
सादाबाद विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी के खिलाफ मुरसान कोतवाली में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सादाबाद विधानसभा से बसपा प्रत्याशी अविन शर्मा 20-25 गाड़ियां लेकर आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रचार प्रसार कर रहे थे।
इसे लेकर उड़न दस्ता टीम ने मुरसान थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।