फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीएलओ से अभद्रता के मामले में मुकदमा दर्ज

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसमतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। गांव बहरदोई में कुछ लोगों द्वारा बीएलओ के साथ अभद्रता गाली गलौज करते हुए मतदाता सूची छीन कर फेंक दी गई। बीएलओ की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।प्राथमिक विद्यालय बहरदोई में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत राजेश कुमार पुत्र राम खिलाड़ी निवासी नाहरपुर ऊंचागांव ने रिपोर्ट में कहा है कि 20 सितंबर को शिक्षा मित्र हाकिम सिंह के साथ वह गांव में मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक करने के कार्य में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। गांव बहरदोई में कुछ लोगों द्वारा बीएलओ के साथ अभद्रता गाली गलौज करते हुए मतदाता सूची छीन कर फेंक दी गई। बीएलओ की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
प्राथमिक विद्यालय बहरदोई में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत राजेश कुमार पुत्र राम खिलाड़ी निवासी नाहरपुर ऊंचागांव ने रिपोर्ट में कहा है कि 20 सितंबर को शिक्षा मित्र हाकिम सिंह के साथ वह गांव में मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक करने के कार्य में जुटे थे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने आकर आधार कार्ड उपलब्ध कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक राय होकर अभद्रता, जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की। हाथ से मतदाता सूची छीन कर फेंक दी। मारपीट के दौरान मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया। मोबाइल में रखे 2000 रुपये भी गुम हो गए। इस मामले में आईपीसी की धारा 147, 332, 353, 504, 506, 427, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम के तहत शराफत पुत्र गफूर खान, इमरान पुत्र शराफत, अशोक पुत्र गफूर खां, पप्पू पुत्र गफूर खां निवासीगण बहरदोई सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें