न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्थानीय गुड़िहाई बाजार निवासी कृष्ण कुमार यादव ने कोतवाली सदर में तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि सोमवार की रात्रि में वह अपने स्कूटर से वसुंधरा एन्क्लेव से ओढ़पुरा चौराहे होते हुए जब अपने गिर्राज कॉलोनी स्थित घर पर आ रहे थे तो रास्ते में एक कार में सवार अज्ञात लोगों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया।
यह डंडा उसके स्कूटर पर जाकर लगा। इससे वह स्कूटर से गिर गया। तहरीर में कृष्ण कुमार ने कहा है कि यह लोग उसे व उसके परिवार को धमकी देकर चले गए। उसने तहरीर में इस मामले में कार्रवाई करने और सुरक्षा देने की मांग की है। संवाद