न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
एटा रोड एनएच-91 बाईपास पर बृहस्पतिवार की शाम सात बजे एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव मुगलगढ़ी के गुरुद्वारे के सामने एक युवक घायल अवस्था में बेहोश सड़क पर पड़ा है। जब तक पुलिस पहुंचती युवक की मौत हो चुकी थी।
युवक की शिनाख्त गांव नगला अतिया रतिभानपुर निवासी नाहर सिंह के पुत्र देवऋषि (28) के रूप में हुई। दरोगा राकेश चंद्र ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पैदल जा रहे युवक को वैगन आर कार ने टक्कर मार दी। मामले की रिपोर्ट कार चालक के खिलाफ दर्ज करा दी गई है। संवाद