फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक उमड़े अभ्यर्थी

विज्ञापन
हाथरस : सेठ हरचरन दास कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लगी परीक्षार्थियों की लाइन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान रविवार को अन्य जिलों से हजारों की संख्या में परीक्षार्थी जिले में परीक्षा देने आए। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक परीक्षार्थियों की खासी भीड़ रही। रोडवेज प्रशासन ने पांच दर्जन से अधिक बसों से परीक्षार्थियों को आगरा, अलीगढ़ और मथुरा पहुंचाया। दोपहर को बारह बजे मथुरा-कासगंज रेल मार्ग पर मथुरा व कासगंज से आने वाली ट्रेनों की क्रॉसिंग हुई। इस दौरान काफी संख्या मे परीक्षार्थी उन ट्रेनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलग-अलग केंद्रों पर रविवार को पीईटी का आयोजन किया गया था। इस दौरान कन्नौज, कानपुर, छिबरामऊ सहित कई स्थानों से हजारों की संख्या में परीक्षार्थी आए। परीक्षा में शामिल होने से परीक्षार्थियों ने रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर रात गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। जब सुबह व शाम की पाली में परीक्षा खत्म हुई तो हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन, हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के अलावा रोडवेज बसस्टैंड पर काफी संख्या में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी। रोडवेज व रेलवे प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए पहले से इंतजाम किए। हाथरस डिपो ने पांच दर्जन से अधिक बसों के जरिये परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें