न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे कोरोनारोधी टीके की एहतियाती खुराक लगाने के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने टीकाकरण प्रभारी को एमओआईसी स्तर पर निर्धारित लक्ष्य को वितरित करते हुए प्रतिदिन लक्ष्य का निर्धारण कर टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
उन्होनें कहा कि टीकाकरण में जिस स्तर पर लापरवाही पाई जाएगी, उसके लिए संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। टीकाकरण प्रभारी ने बताया कि टीके की द्वितीय खुराक लेने वाले जिन व्यक्तियों के छह माह अथवा 29 सप्ताह पूर्ण हो गए हैं, 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके उन सभी व्यक्तियों को एहतियाती खुराक लगाई जानी है। जिले में लगभग 10 लाख व्यक्तियों को एहतियाती खुराक लगाई जानी है। टीकाकरण का कार्य 30 सितंबर तक पूर्ण किया जाना है। संवाद