फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दिल्ली चुनाव में भी सुरक्षा कर्मियों को लेकर जाएंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क ,अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिल्ली में होने जा रहे एमसीडी के चुनाव में रोडवेज की बसें सुरक्षा कर्मियों को लेकर जा सकती हैं। बसों को भेजने से संबंधित पत्र हाथरस डिपो को मिल गया है। यदि बसें चुनाव में सुरक्षा कर्मियों को लेकर गई तो सहालग में यात्रियों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के एमसीडी चुनाव में 13 हजार होमगार्ड को सुरक्षा में लगाया जाएगा। इन होमगार्ड को दिल्ली तक पहुंचाने के लिए हाथरस डिपो में होमगार्ड मुख्यालय से पत्र आया है। हाथरस सहित प्रदेश की सभी डिपो की 325 बसें सुरक्षा कर्मियों को लेकर जाएंगी। हाथरस जिले से 200 होमगार्ड दिल्ली एमसीडी चुनाव में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए हाथरस डिपो से पांच बसों की मांग की गई है। हालांकि अभी यह तय नहीं कितनी बसें चुनाव में सुरक्षा कर्मियों को लेकर जाएंगी। यदि बसें गई तो सहालग के सीजन में यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें