हाथरस : रोडवेज बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस डिपो की 30 बसें गुरू पूर्णिमा मेले में लगाए जाने पर अन्य मार्गों के लिए जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को बस मिली। यही स्थिति तालाब चौराहा व बाईपास के दोनों ओर देखने को मिली। इस मेले में स्पेशल ट्रेन का भी मथुरा के लिए संचालन किया गया है। ऐसे में मथुरा जाने वाले यात्रियों के लिए तो कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन आगरा, अलीगढ़, एटा व अन्य रूटों के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। संवाद
अलीगढ़ जाना है, लेकिन काफी देर से बस स्टैंड पर खड़ा हूं। अलीगढ़ के लिए कोई बस नहीं आई है। बस नहीं आई तो प्राइवेट वाहन से जाना पड़ेगा।
मनोज कुमार, यात्री
अलीगढ़ जाना है लेकिन रोडवेज बसों की काफी किल्लत है। आगरा और अलीगढ़ के लिए रोडवेज बसें नहीं मिल रही हैं। काफी देर से यहां खड़ा हूं।
चंद्रपाल, यात्री