न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के कंचन नगर में रविवार की दोपहर को बंच कंडक्टर लाइन टूट गई। इस कारण कंचन नगर, शिव कॉलोनी, रविकुंज आदि इलाकों में करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। शाम को अंधेरा होने के कारण दुकानें जल्दी बंद हो गईं। देर रात बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा करीब 40 मिनट तक मीतई विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद