हाथरस : सांड़ के हमले से घायल किसान का जिला अस्पताल में होता उपचार। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आलू के खेत की रखवाली कर रहे किसान पर आवारा सांड़ ने हमला कर लिया। सांड़ ने किसान को पटक-पटककर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोग उसे बचाने के लिए भागे। घायल किसान को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सीधामई निवासी रामबाबू पुत्र नथाराम अपने आलू के खेतों की रखवाली कर रहे थे। इस बीच वहां आए सांड़ को वह भगाने लगे। इतने में ही सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और उठाकर पटक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने भागकर सांड़ से किसान को बचाया। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसान को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद