फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लंपी से ग्रसित आवारा गोवंश के लिए बनाएं सेंटर

सार

गोवंश को इस महामारी से बचाने के लिए असहाय गोवंश को एक जगह रखने की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे उनको उचित उपचार व चारा मिल सके। इन गोवंश के इलाज के लिए चिकित्सकों की भी तैनाती की जाए, जो समय समय पर इनके स्वास्थ्य की जांच करें। इस मौके पर सर्वदलीय गो रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक कृष्ण गोपाल शास्त्री, महेश कौशिक, शिवम शर्मा, जिला संयोजक जतिन सारस्वत, राहुल उपाध्याय, चिंटू कुमार, संतोष शर्मा ,भास्कर दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में लंपी रोग से ग्रसित गोवंश के लिए एक सेंटर बनाने की मांग को लेकर गो सेवकों ने प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में गोवंश में लंपी रोग तेजी से फैल रहा है। बीमारी से ग्रसित असहाय गोवंश की देखभाल नहीं हो पा रही है। इस कारण बहुत गोवंश मृत्यु का ग्रास बन चुके है। गोवंश को इस महामारी से बचाने के लिए असहाय गोवंश को एक जगह रखने की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे उनको उचित उपचार व चारा मिल सके।
विज्ञापन

इन गोवंश के इलाज के लिए चिकित्सकों की भी तैनाती की जाए, जो समय समय पर इनके स्वास्थ्य की जांच करें। इस मौके पर सर्वदलीय गो रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक कृष्ण गोपाल शास्त्री, महेश कौशिक, शिवम शर्मा, जिला संयोजक जतिन सारस्वत, राहुल उपाध्याय, चिंटू कुमार, संतोष शर्मा ,भास्कर दुबे आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें