न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी बसपा नेता राजपाल पुनिया को न्यायालय ने जमानत दे दी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बसपा नेता और अधिवक्ता राजपाल पुनिया के विरुद्ध कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया था कि उन्होंने मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसे लेकर लोगों ने काफी गुस्सा जताया था और पुनिया के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुनिया को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को पुनिया की जमानत याचिका पर एडीजे प्रथम रामप्रताप सिंह के न्यायालय में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पुनिया की जमानत याचिका मंजूर कर ली। संवाद