फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टूटी नालियां, जर्जर तार, सीयल मार्ग पर अव्यवस्थाओं का अंबार

विज्ञापन
हाथरस : सीयल खेड़ा स्थित अशोका टाकीज रोड पर टूटी नली व टूटी पुलिया। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के अशोका टाकीज के निकट सीयल मार्ग पर अव्यवस्थाओं का अंबार है। नालियां जगह-जगह टूटी पड़ी हैं। बिजली की लाइनें जर्जर हालत में हैं। खंभे भी जगह-जगह झुके हुए हैं। इस कारण लोगों को हर वक्त हादसों का डर सताता रहता है।
उल्लेखनीय है कि शहर राजा दयाराम किला स्थित एतिहासिक दाऊजी मंदिर पर 31 अगस्त से मेले की शुरुआत होने वाली है। मेला परिसर को जोड़ने वाले मार्गों में प्रमुख है सीयल मार्ग। इस मार्ग पर अव्यवस्थाओं का अंबार है। अशोक टाकीज सीयल मार्ग पर जगह-जगह नालियां क्षतिग्रस्त हालत में हैं। इस कारण बिन बारिश के आए-दिन जलभराव की समस्या भी बनी रहती है।
विज्ञापन

जगह-जगह पुलिया टूटी होने के कारण लोगों का राह तय करना मुश्किल हो रहा है। बिजली के खंभे झुके हुए हैं। लाइनें जर्जर हालत में हैं। इस कारण लोगों को आए-दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने समस्या के निदान की गुहार लगाई, लेकिन आज तक हालात जस के तस हैं। संवाद
बाशिंदों की वेदना
सीयल मार्ग पर नालियां जगह-जगह टूटी पड़ी हैं। इस इस कारण बिन बारिश के जलभराव होना आम बात हो गई है। पुलिया भी टूटी होने के कारण गंतव्य की राह तय करना मुश्किल हो गया है।
-कन्हैया
मार्ग पर बिजली के तार जर्जर हालत में हैं। खंभे भी जगह-जगह झुके हुए हैं। इस कारण बिजली संकट का सामना आए-दिन करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ है।
-विक्की
अब कुछ दिनों में मेले की शुरुआत होने वाली है। मेले को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन नालियों व क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराए, ताकि मेले में आने वाले लोगों को दिक्कतें न झेलनी पड़ें।
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार
नगर पालिका लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रही है। जगह-जगह नालियां क्षतिग्रस्त हालत में हैं। जब पानी ओवरफ्लो होता है तो सड़क पर जलभराव हो जाता है। इस कारण काफी परेशानी होती है।
-प्रमोद कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें