फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बोलेरो 50 फुट गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

विज्ञापन
हाथरस : कासगंज में नदरई पुल के पास 50 फुट गहरी खाई में गिरी बोलेरो कार। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मूड़ा नौजरपुर की महिला को रविवार की रात करीब आठ बजे कासगंज के अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वापस लौट रही बोलेरो नदरई पुल के समीप 50 फिट गहरी सूखी खाई में गिर गई। इससे कार में बैठे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीसरे को एएमयू के जेएन मेडिकल में मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। शव गांव में आने पर हाहाकर मच गया। गमगीन माहौल में सभी का अंतिम संस्कर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मूंढा नौजरपुर के दामोदर सिंह अपनी पुत्र वधू को पेट में दर्द होने के कारण कासगंज स्थित हॉस्पिटल ले जा रहे थे। उसको भर्ती कराने के बाद तीन लोग बोलेरो से वापस आ रहे थे। लौटते वक्त कासगंज से निकलने के बाद लगभग रात्रि आठ बजे नदरई नहर पुल पर कार अनियंत्रित होकर 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यक्ति को इलाज के लिए अलीगढ़ लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक संजू पुत्र ठाकुरदास उम्र 35 वर्ष, मृतक दामोदर सिंह पुत्र करन सिंह 55 वर्ष, मृतक मथुरी पुत्र प्रताप सिहं की उम्र 45 वर्ष, एक ही गांव के थे। तीनों के घरों में चीखपुकार होने लगी। प्रशासन ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को गांव लाया गया। गांव के हर किसी की जुबां पर यही वाकया था। मृतकों के परिवारों की स्थिति दयनीय है। गमगीन माहौल में सोमवार को तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें