फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras : भाजपाइयों ने दीपों से बनाया कमल का फूल, दिवाली के जश्न में डूबे कार्यकर्ता

Sun, 23 Oct 2022 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इस मौके पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर लौटे थे। तब इसी प्रकार पूरे देश में दीप उत्सव कार्यक्रम बनाया गया।
विज्ञापन
दीपकों से कमल का फूल बनाते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के साथ-साथ हाथरस शहर में भी बाग बैनीराम योग स्थल पर दीपों की शृंखला से कमल का फूल बनाया गया। इस मौके पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर लौटे थे। तब इसी प्रकार पूरे देश में दीप उत्सव कार्यक्रम बनाया गया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा यह कार्यक्रम धूमधाम से हुआ।

विज्ञापन


कार्यक्रम में बुद्धसेन आर्य, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, शहर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, अमन पाराशर, रजत अग्रवाल, रमेश राजपूत, हरीश सेंगर, धीरज जैन, राजकुमारी चौहान, सोनिया नारंग, माधव सिंह, अंकुश वाल्मीकि, रवि चौहान, मिथुन पाथरे, आर्यन चौहान, मिथुन चौहान आदि थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें