न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस के क्षेत्र के बाईपास रोड इगलास चौराहा पर ट्रक की चपेट में आने से इगलास अड्डा निवासी पीयूष शर्मा पुत्र बृजमोहन शर्मा घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई।
यहां पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस मामले की जानकारी मिलने पर घायल के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिवार के लोग युवक को शहर के निजी अस्पताल ले गए। संवाद