फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
हाथरस : ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

हाथरस रोड पर रविवार की दोपहर को हाथरस की तरफ जाती बाइक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे युवक को सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद इसी ट्रक ने वैगनआर कार को टक्कर मार दी, जिससे उसमें बैठे लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की दोपहर को हेमंत कुमार पुत्र किशनलाल निवासी गांव दरियापुर थाना हाथरस जंक्शन अपने साथी सोनू पुत्र अशेष कुमार बाइक से एटा जिले के मिरहची से गांव लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार हाथरस रोड स्थित किसान सेवा केंद्र पर पहुंचे। तभी एक तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप हेमंत की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू घायल हो गया। बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक के आगे जा रही वैगनआर कार से टकरा गया। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। इस बीच लोगों ने ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें