न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पापरी में सांड़ की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। जिसे गांव के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बृहस्पतिवार की सुबह पापरी निवासी मुकेश कुमार पुत्र तुहीराम बाइक पर सवार होकर शहर की ओर आ रहा था। इसी बीच गांव से बाहर निकलते ही मोड़ पर उसकी बाइक सांड़ से टकरा गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उनके परिवार के अन्य लोग भी आ गए।