फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाइक सवार वृद्ध की वाहन की टक्कर से मौत, एक घायल

विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में घायल का जिला अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बाईपास रोड पर हतीसा पुल के निकट किसी वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल वृद्ध का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी 65 वर्षीय टीकम सिंह पुत्र हर स्वरूप और गांव जसराना निवासी हरवीर सिंह पुत्र महाराज सिंह सादाबाद क्षेत्र के गांव गुरसौटी में रिश्तेदारी में गए थे। दोनों वृद्ध बाइक से गुरसौटी से सासनी की ओर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड हतीसा पुल के निकट पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बाइक सहित वहीं पर गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। यहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने दोनों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां टीकम सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह में रखवाया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें