न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कासगंज रोड स्थित अगसौली चौराहे पर रविवार रात करीब आठ बजे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली के जीटी रोड स्थित गांव महामाई सलावत नगर निवासी राजेश कुमार (27 वर्ष) पुत्र डोरीलाल उर्फ श्यामलाल बाइक से अपने गांव वापस आ रहे थे।
अगसौली चौराहे पर चालक ने ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। संवाद