फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रक्षाबंधन से पहले बाजार में बहार, उमड़े खरीदार

विज्ञापन
हाथरस : रक्षाबंधन से पहले राखी खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह है। बाजारों में जहां रौनक है। बसों और ट्रेनों में त्योहार को लेकर मारामारी मची हुई है। मिठाई और राखी की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। त्योहार से संबंधित अन्य सामान भी लोगों ने खरीदा। रोडवेज में महिलाओं के लिए दो दिन मुफ्त यात्रा शुरू कर दी है।
रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बुधवार को पूरे दिन लोग तैयारी में जुटे रहे। मिठाई खासतौर पर घेबर की दुकानें सजी रहीं। इसी तरह राखी के पर्व पर तरह-तरह की डिजायनों की राखियों की भी काफी बिक्री हुई। सुबह से लेकर देर शाम तक यह सिलसिला चला। बाजार में काफी रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाइयों ने भी अपने बहनों के लिए उपहार खरीदे। इधर, रोडवेज बसों, ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ दिखाई दी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में बुधवार से महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था शुरू कर दी गई। ऐसे में रोडवेज बसों में काफी भीड़ देखी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें