फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता: पुरुष वर्ग में हाथरस बना विजेता, महिला वर्ग में अलीगढ़ को ताज

Sun, 27 Aug 2023 08:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुरुष वर्ग में हाथरस जिले की टीम ने अलीगढ़ की टीम को 2-0 से पराजित किया, जबकि महिला वर्ग में अलीगढ़ जिले की टीम एकतरफा विजेता रही।
विज्ञापन
खेल मैदान में जीत का जश्न मनाती हॉकी विजय टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सासनी में 15वीं एक दिवसीय मंडलीय हॉकी जूनियर व सीनियर वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन केएल जैन इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। पुरुष वर्ग में हाथरस जिले की टीम ने अलीगढ़ की टीम को 2-0 से पराजित किया, जबकि महिला वर्ग में अलीगढ़ जिले की टीम एकतरफा विजेता रही। कृष्णा वार्ष्णेय को पुरुष वर्ग में मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में जनपद अलीगढ़ की 14-19 वर्षीय बालक व वालिका वर्ग की आधा दर्जन टीमों ने भाग लिया। सर्व प्रथम बालक वर्ग में अलीगढ़ और हाथरस टीम का मैच हुआ। सभी खिलाड़ियों से परिचय जानने के बाद 15-15 मिनट के तीन क्वार्टर खिलाए गए। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम एक-दूसरे पर गोल न कर सकी। दूसरे क्वार्टर के शुरुआत में हाथरस जिले की ओर से सेंटर फॉरवर्ड खिलाड़ी कृष्णा वार्ष्णेय ने पैनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। इसके बाद दोनों टीम ने अपने हाथ दिखाए। जनपद अलीगढ़ की टीम ने गोल बराबरी के लिए एड़ी से चोटी तक का दम लगा दिया, लेकिन वह सफल नही हो सके। 

अंतिम क्वार्टर में हाथरस जिले की टीम के सेंटर फॉरवर्ड खिलाड़ी कृष्णा वार्ष्णेय ने एक और गोल दाग दिया, लेकिन अलीगढ़ जिले की विरोधी टीम पर अंत तक कोई भी गोल न कर सकी। वालिका वर्ग में जनपद अलीगढ़ को दूसरी टीम न आने की वजह से विजयी घोषित किया गया है। रेफरी की भूमिका भानुप्रताप सिंह पीटीआई व विशाल वर्मा ने निभाई। केएल जैन के उप प्रबंधक अंजय जैन, उप क्रीड़ा अधिकारी अतुल वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. दीपक जैन, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य दिनेश सेंगर, पूर्व प्रधानाचार्य पीसी बागला इंटर कॉलेज डॉ. आरएस वार्ष्णेय, केके शर्मा, ईश्वरदास वर्मा, राजेश प्रकाश गुप्ता, नीति सिंह,उमेश यादव आदि के साथ टीमों के कोच व मैनेजर उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें