फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महाराजा अग्रसेन के नाम से बन रहे पार्क को सुंदर बनाएं

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसअलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक आस्थान के बाहर बने अग्रसेन पार्क का शिलान्यास राज्यसभा सदस्य राधामोहन दास अग्रवाल और नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पूजा-अर्चना कर किया। सीपू जी महाराज के मंत्रोच्चारण के बीच शुभारंभ की रस्में पूरी की गईं।अग्रवाल ने प्रख्यात कवि काका हाथरसी की नगरी हाथरस को प्रणाम करते हुए कहा कि कवि कुमार विश्वास ने अपनी कविता के माध्यम से बताया है कि हिंदुस्तान में केवल दो ही नगर ऐसे हैं, जिनमें रस है। कार्यक्रम को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व मनोज अग्रवाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ रोड पर अग्रसेन पार्क का शिलान्यास करते राज्य सभा सदस्य राधामोहन दास अग्रवाल। संवा - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक आस्थान के बाहर बने अग्रसेन पार्क का शिलान्यास राज्यसभा सदस्य राधामोहन दास अग्रवाल और नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पूजा-अर्चना कर किया। सीपू जी महाराज के मंत्रोच्चारण के बीच शुभारंभ की रस्में पूरी की गईं।
अग्रवाल ने प्रख्यात कवि काका हाथरसी की नगरी हाथरस को प्रणाम करते हुए कहा कि कवि कुमार विश्वास ने अपनी कविता के माध्यम से बताया है कि हिंदुस्तान में केवल दो ही नगर ऐसे हैं, जिनमें रस है। वह बनारस व हाथरस हैं। उन्होंने कहा कि अग्रसेन पार्क को सुंदर बनाने में एक तरफ जहां नगर पालिका परिषद हाथरस की जिम्मेदारी है तो दूसरी तरफ समाज के लोगों का भी दायित्व है कि यह पार्क कैसे भव्य व सुंदर बने।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरी दुनिया में यदि लोकतंत्र सही मायने में देखना है तो महाराजा अग्रसेन के व्यक्तित्व व कृतित्व को पढ़ना होगा। उन्होंने पालिकाध्यक्ष आशीष आशीष शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि पालिका में पिछले पांच वर्षो में जितने विकास कार्य हुए हैं, उतने कार्य पिछले दशकों में देखने को नहीं मिले।
कार्यक्रम को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व मनोज अग्रवाल ने संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की और संचालन ताराचंद माहेश्वरी ने किया। अंत में पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने राधामोहन दास अग्रवाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मधुशंकर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राजेश तायल, राकेश बंसल, अशोक अग्रवाल जीके कॉटेज, विजय अग्रवाल हींग वाले, नरेंद्र बंसल, मितिन सपड़िया, सुनील अग्रवाल माया टाकीज, अनूप अग्रवाल, शरद अग्रवाल डिब्बा वाले, ललित शर्मा, विमल दीक्षित, जितेंद्र कुमार शर्मा, गौरव अग्निहोत्री, दिनेश शर्मा, रितु गौतम, सुनीता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें