न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसपुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेश कुमार पांडेय ने बच्चा चोरी की अफवाहों के प्रति आमजन को जागरूक करने की अपील की। एसपी ने कहा कि इस संबंध में थाना स्तर पर गोष्ठियां और शांति समिति की बैठक कर ग्रामवासियों को विश्वस्त किया जा रहा है कि इस तरह की सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्राप्त अफवाहों पर ध्यान न दें और उन पर विश्वास न करें। ऐसी पोस्ट आदि पर ध्यान न दें या इन अफवाहों पर विश्वास करके कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न लें, अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेश कुमार पांडेय ने बच्चा चोरी की अफवाहों के प्रति आमजन को जागरूक करने की अपील की। एसपी ने कहा कि अफवाहों पर विश्वास करके कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था को हाथ में लेकर आराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वह इन अफवाहों पर ध्यान न दें और इन पर विश्वास करके कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में न लें।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर कहीं कोई सूचना मिलती है तो तत्काल इस पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करें। एसपी ने कहा कि इस संबंध में थाना स्तर पर गोष्ठियां और शांति समिति की बैठक कर ग्रामवासियों को विश्वस्त किया जा रहा है कि इस तरह की सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्राप्त अफवाहों पर ध्यान न दें और उन पर विश्वास न करें। सोशल मीडिया का जनहित में संभल कर उपयोग करें।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफार्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, यू-टयूब, इंस्टाग्राम आदि) पर बच्चा चोरी के संबंध में झूठी अफवाह न फैलाएं। यह भी देख लें कि भ्रमित करने के लिए किसी दूसरे जिला/राज्य या देश की सामग्री भी शेयर की जा सकती है।
ऐसी पोस्ट आदि पर ध्यान न दें या इन अफवाहों पर विश्वास करके कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न लें, अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा नजर रखी जा रही है। संवाद