फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : श्रीराम के कार्य के लिए तत्पर रहता है बजरंग दल

सार

डॉ. अमित भार्गव ने कहा कि आठ अक्तूबर 1984 को अयोध्या में सरयू नदी के तट पर बजरंग दल की स्थापना हुई। जब श्रीराम जानकी रथयात्रा को अयोध्या से प्रस्थान के समय सुरक्षा देने से मना कर दिया गया तो उस समय संतों के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद ने वहां उपस्थित युवाओं को यात्रा की सुरक्षा का दायित्व सौंपा। जिस तरह श्रीराम के कार्य के लिए हनुमान सदा उपस्थित रहे हैं, उसी प्रकार आज के युग में श्रीराम के कार्य के लिए बजरंगियों की टोली बजरंग दल के रूप में कार्य करने के लिए तत्पर रहती है।आभार व्यक्त जिला सह संयोजक बजरंग दल मोहित गौड़ ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर में बजरंग दल का 39 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बजरंग दल श्रीराम के कार्य के लिए तत्पर रहता है।
शुभारंभ मुख्य अतिथि पंकज शर्मा एवं डॉ. अमित भार्गव ने बजरंग बली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सामाजिक और गो सेवा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। लोग इनकी सहायता करें। डॉ. अमित भार्गव ने कहा कि आठ अक्तूबर 1984 को अयोध्या में सरयू नदी के तट पर बजरंग दल की स्थापना हुई।
विज्ञापन

जब श्रीराम जानकी रथयात्रा को अयोध्या से प्रस्थान के समय सुरक्षा देने से मना कर दिया गया तो उस समय संतों के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद ने वहां उपस्थित युवाओं को यात्रा की सुरक्षा का दायित्व सौंपा। जिस तरह श्रीराम के कार्य के लिए हनुमान सदा उपस्थित रहे हैं, उसी प्रकार आज के युग में श्रीराम के कार्य के लिए बजरंगियों की टोली बजरंग दल के रूप में कार्य करने के लिए तत्पर रहती है।
विज्ञापन

आभार व्यक्त जिला सह संयोजक बजरंग दल मोहित गौड़ ने व्यक्त किया। जिला सेवा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद विद्याभूषण गर्ग, विशाल शर्मा, सोनू वार्ष्णेय, राजीव उपाध्याय आजाद शाखा मुख्य शिक्षक, विशाल उपाध्याय, बिट्टू वार्ष्णेय, दीपांशु शर्मा, कन्हैया शर्मा, निर्भय गुप्ता, नितिन, जतिन वार्ष्णेय, शानू, निक्की आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें