फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अंग्रेजी का प्रश्नपत्र देख चकराए बीएड के परीक्षार्थी, परीक्षा निरस्त

सार

इस कारण बुधवार की पहली पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई। संवादबीएड द्वितीय वर्ष के नये पाठ्यक्रम के वैकल्पिक विषय में इनवायरमेंटल एजुकेशन के प्रश्नपत्र की परीक्षा का पेपर अंग्रेजी में आने पर विद्यार्थियों ने पेपर को हल करने में असमर्थता जताई। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेपर को निरस्त करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही से जिले के 25 डिग्री कॉलेजों के 1025 विद्यार्थियों को परेशनी झेलनी पड़ी। बुधवार की पहली पाली की परीक्षा में प्रश्नपत्र अंग्रेजी में छपवाकर केंद्र भेज दिए। इसे देखकर छात्रों ने परीक्षा हल करने में असमर्थता जताते हुए हंगामा किया। इस कारण बुधवार की पहली पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई।
नोडल केंद्र प्रभारी से इसकी शिकायत की गई और कहा कि इसमें हिंदी में प्रश्न नहीं लिखे हैं। इस पर छात्रों ने पेपर हल करने से मना कर दिया। विरोध होते हुए देख परीक्षा शुरू होने के करीब आधा घंटे बाद पेपर को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बीएड द्वितीय वर्ष की वैकल्पिक विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र अंग्रेजी में ही छप गया, जबकि अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में प्रश्नपत्र आते हैं। इसकी जानकारी केंद्रों पर नोडल प्रभारियों को हुई तो वह भी आश्चर्य चकित रह गए। इधर अंग्रेजी का प्रश्नपत्र देख बीएड के विद्यार्थियों के होश उड़ गए। संवाद
विज्ञापन

बीएड द्वितीय वर्ष के नये पाठ्यक्रम के वैकल्पिक विषय में इनवायरमेंटल एजुकेशन के प्रश्नपत्र की परीक्षा का पेपर अंग्रेजी में आने पर विद्यार्थियों ने पेपर को हल करने में असमर्थता जताई। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेपर को निरस्त करने की जानकारी दी। इस बात की जानकारी परीक्षार्थियों को दे दी गई।
-डॉ. महावीर सिंह छौंकर, प्राचार्य बागला डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें