न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टुकसान में विज्ञान मेले के दूसरे दिन मंगलवार को निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। सर्वहितकारी शिक्षा प्रसार समिति गोवर्धन मथुरा के तत्वाधान में तीन दिवसीय विज्ञान मेले के दूसरे दिन कई अन्य आयोजन भी हुए।
श्री रामचंद्र इंटर कॉलेज, चावड़ गेट हाथरस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल टुकसान, प्रेमवती इंटर कॉलेज केंद्रीय विद्यालय टुकसान, एसपी इंटर कॉलेज हाथरस आदि के विद्यार्थियों ने इसमें प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जागृति सिंह केंद्रीय विद्यालय हाथरस, द्वितीय स्थान पर संघमित्रा मौर्य श्रीरामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज और तीसरा स्थान गौरव श्रीमती पीडी इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया।
वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर केवी हाथरस की छात्रा युविका चंद्रन, द्वितीय स्थान पर आरसीए गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा निधि वर्मा और तृतीय स्थान पर पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय की हर्षिता पंडित रही। इस दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न चमत्कारों को देखा और समझा। रिसोर्स पर्सन के रूप में रोहिणी, मानवी सिंह, देवेंद्र नागर, प्रमोद मिश्रा, गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह, संस्था के वॉलिंटियर नम्रता सिंह, कौशल सिंह, लोकेंद्र सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद दीक्षित व अध्यापक मौजूद रहे। संवाद