फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एथलीट से मारपीट व गाली-गलौज की मां ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नेपाल में हुए एथलेटिक्स खेल में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले धर्मेंद्र सिंह की मां मुनेश देवी पत्नी मुकेश कुमार निवासी चिरावली ने मारपीट गाली-गलौज के मामले में पुलिस को शिकायत दी है।
शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनके पति गांव से बाहर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका बेटा धर्मेंद्र दौड़ में राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में देश प्रदेश का प्रतिनिधित्व करता है। हाल ही में नेपाल में हुए एथलेटिक्स खेल में धर्मेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

कई प्रतियोगिताओं में उसने मेडल जीतकर नाम रोशन किया है, इसलिए गांव के कुछ युवक उसके बेटे से द्वेष भावना रखते हैं। 19 दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे दौड़ लगाते समय गांव के कुछ युवकों ने धर्मेंद्र को रोककर उसके साथ गाली-गलौज की और दौड़ करने से मना किया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने जब आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। धर्मेंद्र से कहा कि वह कितना भी प्रयास कर ले वह उसकी नौकरी नहीं लगने देंगे। शोर-शराबा सुनकर गांव के कुछ अन्य लोग आ गए, जिन्होंने धर्मेंद्र को बचाया। मुनेश देवी ने शिकायत में कहा है कि उनका बेटा अकेले ही दौड़ लगाने जाता है और अकेले ही पढ़ने जाता है। ऐसे में आरोपी कभी भी किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें