फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिलेगा क्षमता संवर्धन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग की ओर से जिले भर के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए तिथियों को भी निर्धारित कर दिया गया है। प्रशिक्षण में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के क्षमता संवर्धन के साथ योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
पंचायतराज विभाग की ओर से जिले भर के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक वार योजनाओं और क्षमता संर्वधन को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया कि इन क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मंडलीय टीमें संबंधित ब्लॉक में पहुंचकर प्रशिक्षण देंगी। इसके लिए तिथियों को निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक सासनी में 25 व 26 नवंबर , हाथरस में 27 व 28 नवंबर, मुरसान में 29 व 30 नवंबर, सहपऊ में 1 व 2 दिसंबर, सादाबाद में 3 व 4 दिसंबर , हसायन में 5 व 6 दिसंबर, सिकंदराराऊ में 7 व 8 दिसंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी एडीओ पंचायत को प्रशिक्षण के लिए समुचित व्यवस्था कराने व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सूचित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें