फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किशोरी के बरामद न होने से गुस्सा, कोतवाली पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाल को ज्ञापन देते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के युवक द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में किशोरी के बरामद नहीं होने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। रविवार को कोतवाली पहुंचकर मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कोतवाल को ज्ञापन देते हुए किशोरी की बरामदगी की मांग की।
कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी को दूसरे समुदाय के लोगों पर बहला फुसला एवं धोखाधड़ी करके गायब करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस किशोरी व मुख्य आरोपी को तलाश नहीं पाई है। किशोरी की बरामदगी न होने पर रविवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी, महिलाएं एवं कार्यकर्ता कोतवाली सदर पहुंचे आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी से जल्द से जल्द किशोरी को को बरामद करने के लिए ज्ञापन दिया। मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, जिला उपाध्यक्ष रमन बिहारी शर्मा, जिला मंत्री रविंद्र रावत, नगर महामंत्री मोर मुकुट वर्मा, शिव प्रकाश कौशल, दुर्गेश वार्ष्णेय, सरिता सिंह बघेल, सुनीता वर्मा, शिवम शर्मा, राजू पाथरे, अंकुश राजोरिया, आकाश चौधरी, शिवम सोलंकी, लोकेश अग्रवाल, सुनील चौहान, रामगोपाल कुशवाहा, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें