फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री योगा पंडित, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अशोक बागला और जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा कारोबारियों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई किए जाने पर आक्रोश जताया है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए माहौल बना रही है तो दूसरी तरफ अधिकारी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कभी जीएसटी सर्वे की कार्रवाई तो कभी एक्साइज के छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों के साथ विभिन्न मौकों पर लूटपाट की घटनाएं हो रही है। अभी पिछले दिनों एक जूता कारोबारी के साथ लूट की घटना हुई। इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इससे पूर्व एक प्रतिष्ठित अस्पताल में चौथ वसूली घटना का अभी खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापार को बढ़ाना है तो इन विभागों पर अंकुश लगना आवश्यक है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल, नगर महामंत्री राजकुमार वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष अरुण कुलश्रेष्ठ, युवा जिला महामंत्री ललतेश गुप्ता, विनोद मित्तल सुभाष गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, बलवीर वर्मा, दिनेश सरदाना, सौरव वर्मा, मुकेश बंसल, संदीप सेकसरिया ने भी इस मांग का समर्थन किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें