फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्टॉल लगाकर सभी विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
हाथरस : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मेगा शिविर में मंचासीन सीजेएम नम्रता शर्मा, प्राधिकरण की सचि - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा शिविर का आयोजन डीआरबी इंटर कालेज में किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नम्रता शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण गांव, शहर, गली-मोहल्लों एवं बस्तियों में प्रत्येक व्यक्ति को विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों एवं शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहा है। जिसका सभी को लाभ प्राप्त करना चाहिए। शिविर में कई सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नम्रता शर्मा ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर मेगा शिविर का शुभारंभ किया। प्राधिकरण की सचिव कुमुद उपाध्याय ने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक कानूनी जानकारी पहुंचाना व पात्र व्यक्तियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में दर-दर न भटके। बताया कि अगर किसी ट्रांसजेंडर का पहचान पत्र, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड नहीं बना है तो वह एक प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 09, 10 एवं 11 नवंबर को लघु आपराधिक वादों के लिए विशेष लोक अदालत, 12 नवंबर को ‘‘राष्ट्रीय लोक अदालत’’ व आरबीट्रेशन से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पक्षकार अपने मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराकर लोक अदालतों का लाभ प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन

मौके पर तहसीलदार सुशील कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डा. मनीष, यातायात उप निरीक्षक अखिलेश कुमार बघेल, महिला कल्याण अधिकारी, मोनिका गौतम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम ने अहम जानकारियां दी। डीआरबी इंटर कॉलेज के प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्त ने प्राधिकरण के उद्देश्यों का लाभ उठाने की अपील की। संचालन महिला कल्याण अधिकारी मौनिका गौतम ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें