फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निकाय क्षेत्रों के आरक्षण पर लगी सभी की टकटकी

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसनगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।ऐसे में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।आरक्षण निर्धारित होने से पहले ही सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव को लेकर बैठकें कर रहे हैं और इसका फीडबैक आलाकमान को दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक चुनाव को लेकर आरक्षण तय नहीं हुआ है और सभी की इस पर टकटकी लगी है।
जिले में हाथरस और सिकंदराराऊ नगर पालिका के अलावा सासनी, हसायन, मेंडू, सादाबाद, पुरदिलनगर, सहपऊ, हसायन, मुरसान नगर पंचायतें हैं। निकाय चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। ऐसे में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। हाथरस नगर पालिका में इस बार 35 वार्डों में चुनाव होंगे। निकाय क्षेत्रों और वार्डों का आरक्षण अभी तक तय नहीं हुआ है। ऐसे में सबकी नजर इस पर लगी है कि आखिर किस नगर पालिका और पंचायत में अध्यक्ष से लेकर वार्डों तक में आरक्षण की स्थिति क्या रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण निर्धारित होने से पहले ही सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव को लेकर बैठकें कर रहे हैं और इसका फीडबैक आलाकमान को दे रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ नेताओं ने अभी से लोगों के बीच में जाकर खुद को भावी प्रत्याशी के रूप में प्रचारित भी करना शुरू कर दिया है। कुछ अपने काम की उपलब्धि भी गिना रहे हैं। आरक्षण की घोषणा होने के बाद वह आगे की रणनीति तय करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें