फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: 1500 मीटर दौड़ में अलीगढ़ की वंदना, निधि व एटा की लवी ने मारी बाजी

Sun, 06 Nov 2022 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14वां मंडलीय युवा समारोह 2022 का उद्घाटन बागला इंटर कॉलेज के मैदान पर किया गया। जिसमें मंडल के विभिन्न विद्यालयों के 600 से भी ज्यादा खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट, स्काउट, सांस्कृतिक कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
बागला इंटर कॉलेज के मैदान में 14वें मंडलीय युवा समारोह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागला इंटर कॉलेज के मैदान मंडलीय एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी, निदेशक सरिता तिवारी व अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस दौरान अंडर 19 बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान वंदना अलीगढ़, द्वितीय स्थान निधि वशिष्ठ अलीगढ़ और एटा की लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14वां मंडलीय युवा समारोह 2022 का उद्घाटन बागला इंटर कॉलेज के मैदान पर किया गया। जिसमें मंडल के विभिन्न विद्यालयों के 600 से भी ज्यादा खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट, स्काउट, सांस्कृतिक कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गणेश वंदना और स्वागत गान सेठ हरचनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, अवधेश यादव जिला विकास अधिकारी व परियोजना निदेशक, डॉ. मुकेश चंद्र संयुक्त शिक्षा निदेशक, अलीगढ़ मंडल अलीगढ़, डीआईओएस रितू गोयल, डीआईओएस अलीगढ़, कासगंज, एटा द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। राजेश कुमार शुक्ल, प्रधानाचार्य/संयोजक, मंडल के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। अतुल वर्मा जिला खेल सचिव एवं उनकी पूरी टीम ने कार्यक्रम में सराहनीय कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें