फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आंदोलित सभासद आज कराएंगे मुंडन, नगर पालिका में धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

तीन साल से अधूरे बरातघर के बंद काम को चालू कराने लिए मंगलवार को नगर पालिका प्रांगण में धरने पर बैठे भाजपा सभासदों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे भाजपा सभासदों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। सभासदों ने बुधवार को अपने बाल मुंडवाने की घोषणा की है।
सभासदों का कहना है कि पिछली बार 18 जून को धरना खत्म हुआ था, तब ईओ अनिल कुमार ने एई निर्माण डंबर सिंह एवं ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए चेयरमैन को पत्र लिखा था। इसकी प्रतिलिपि निदेशक नगरीय निकाय लखनऊ एवं जिलाधिकारी हाथरस को भेजी थी।
विज्ञापन

पत्र में एई निर्माण व ठेकेदार को दोषी मानते हुए कार्रवाई की स्पष्ट संस्तुति की गई थी, लेकिन आज चार सप्ताह बाद भी एई व ठेकेदार के खिलाफ चेयरमैन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक हम धरने से नही उठेंगे। धरने में सभासद दल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र माहौर, नारायण लाल, निशांत उपाध्याय, राजेंद्र गोयल, अंजली शर्मा, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें