फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हादसे के बाद कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने उठाए ये कदम

विज्ञापन
कांवड़ियों के शिविर का निरीक्षण कर जानकारी लेते डीएम ,एसपी व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सादाबाद में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में छह कांवड़ियों की मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को प्रशासन कांवड़ियों की सेवा और सुरक्षा में जुटा है। जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। सोमवार को डीएम रमेश रंजन एवं एसपी देवेश कुमार पांडेय ने शिविरों में जाकर कांवड़ियों से उनका हालचाल पूछा।
जिले में कांवड़ियों के लिए 60 शिविर लगाए गए हैं। 35 स्थानों पर बैरीकेडिंग लगाई गई है। कई जगहों पर मार्ग परिवर्तित किया गया है। व्यवस्था की देखरेख के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी लगातार शिविरों का निरीक्षण कर कांवड़ियों का हालचाल पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार रात आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर की टक्कर से छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी। मामले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी। शासन ने एसपी का तबादला कर दिया था। उसके बाद देवेश कुमार पांडेय को जिले का नया एसपी बनाया गया है ।
टूट गई बैरीकेडिंग
हादसे के बाद प्रशासन ने गांव मीतई के निकट भी बैरीकेडिंग लगवाई, लेकिन सोमवार को इस ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं गया और यह बैरीकेडिंग टूट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें