हाथरस : जवानों को मास्क व सैनिटाइजर के प्रयोग के लिए निर्देशित करते असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रामपुर से आए सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेट एसके झा ने बिटिया के गांव पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहां सीआरपीएफ रामपुर की 239 बटालियन की टुकड़ी बिटिया के परिजनों की सुरक्षा में लंबे समय से तैनात है। वहां उन्होंने बिटिया के परिजनों से भी बातचीत की और सीसीटीवी कैमरे चेक लिए।
उन्होंने ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर जवानों से मास्क लगाने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए। संवाद