फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन

कस्बा के मुख्य बाजार निवासी एक युवक ने पांच लाख रुपये के लिए पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पति ने महिला से चार महीने के बच्चे भी छीन लिए। पीड़िता ने इसकी शिकायत डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर जब पुलिस आरोपी पति के घर पहुंची तो वह फरार हो गया। महिला मुख्य बाजार में रोते हुए लोगों को अपनी व्यथा सुना रही है। महिला का पुलिस के सामने रोते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है।
पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये मांग रहे थे। रुपये नहीं देने पर बुधवार की दोपहर पति ने मारपीट करते हुए चार महीने का बच्चा गोद से छीनकर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति के अलावा उसकी चारों बहनों पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि एक विवाहित महिला ने डायल 112 पुलिस टीम को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका आरोप है कि पांच लाख रुपये नहीं देने पर पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के मायके पक्ष के लोग यह कहते हुए उसे ले गए कि दहेज मांगने की रिपोर्ट बुलंदशहर से कराएंगे। तीन तलाक के बारे में उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जबकि पीड़िता वायरल वीडियो में डायल 112 पुलिस टीम के वाहन के सामने पति के द्वारा तीन तलाक देने की बात कहते हुए रोते हुए स्पष्ट दिखाई दे रही है। तीन तलाक मामले में 24 घंटे तक गिरफ्तारी नहीं होने पर कस्बा में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें