न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वरिष्ठ अधिवक्ता और बिटिया के मामले में वादी पक्ष के अधिवक्ता भागीरथ सिंह सोलंकी का निधन हो गया। किडनी इन्फेक्शन और ब्लड प्रेशर के चलते उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था। ग्वालियर के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह बहुचर्चित बिटिया के प्रकरण में बिटिया के पक्ष के अधिवक्ता थे। अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।