फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मेला श्रीदाऊजी की तैयारी को लेकर प्रशासन ने उठाए ये कदम

विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियों के चलते निरीक्षण करते डीएम,एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बृजक्षेत्र का मशहूर लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के आयोजन को लेकर डीएम रमेश रंजन ने मेला प्रांगण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रांगण में खड़ी झाड़ियों को कटवाने व जलभराव की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। मेले का पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का संतोष जनक अनुपालन न किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट से समन्वय स्थापित करते हुए को नाले की तरफ पड़े कूड़े/सिल्ट को तत्काल हटवाते हुए मेला प्रांगण में खड़ी झाड़ियों को कटवाने के निर्देश दिए। परिसर की विशेष साफ-सफाई तथा पेयजल हेतु सबमर्सिबल, पानी की टंकी, स्टैंड पोस्ट, हैंडपंप आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेला पंडाल के सामने हो रहे जलभराव की निकासी के लिए संबंधित नाले की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मेला परिसर में पार्किंग स्थल, विभिन्न समुदायों/राजनीतिक दलों के लगने वाले शिविर, दुकानों एवं आने-जाने वाले मार्गों के लिए किए जाने वाले प्रबंधों की जानकारी ली।
विज्ञापन

मेला परिसर के दूसरी तरफ का रास्ता खराब होने पर नगर पालिका को सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोइनुल इस्लाम, उपजिलाधिकारी सदर राजकुमार सिंह यादव, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट विपिन कुमार शिवहरे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत, अवर अभियंता विद्युत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें