फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रशासन ने विधानसभा सचिवालय को भेजी निधन की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के शुक्रवार की रात निधन की खबर जैसे ही प्रशासन को प्राप्त हुई। प्रशासन ने भी अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी। जिला प्रशासन को पूर्व विधायक व पूर्व सांसद के निधन की खबर संबंधित विधानसभा सचिवालय व लोकसभा सचिवालय को भेजनी होती है।
विज्ञापन

इस क्रम में तहसीलदार सदर ने जिलाधिकारी को पूर्व विधायक के निधन के संबंध में अपनी आख्या उपलब्ध कराई। इस आख्या के आधार पर अपर जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद मोइनुल इस्लाम ने विशेष सचिव एवं वित्त नियंत्रक विधानसभा सचिवालय को पूर्व विधायक के निधन के संबंध में पूरी रिपोर्ट भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें