हाथरस: गांव नगला पदू को जाने वाले रास्ते पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के गांव पदू निवासी एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गांव पदू में खलबली मची हुई है। प्रशासन द्वारा उस
एरिया को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। यहां पर प्रशासन ने समस्त प्रकार की गतिविधियों को अग्रिम आदेश तक पूरी तरह से बंद कर दिया है।
इस एरिया में आवश्यक वस्तुएं दवा, खाद्यान्न, फल, दूध, सब्जी आदि की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से कराई जाएंगी। गांव में कोरोना संक्रमित के निकलने के बाद उसके परिवार के 23 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया है, साथ ही युवक के टच में आए अन्य लोगों की भी तलाश स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
पुलिस प्रशासन द्वारा युवक की गली में बैरिकेडिंग लगाकर उसे पूरी तरह से बंद कर दिया है। स्वास्थ्य टीम घर घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रही हैं।